PBKS vs SRH Live Score, आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने बॉलिंग चुनी
Apr 08, 2026 | by Janjeevan
PBKS vs SRH Live Score, आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने बॉलिंग चुनी - pbks vs srh live score ipl 2026 today cricket match 17 full scorecard updates from maharaja yadavindra singh international cricket stadium recent chandigarh - Navbharat Times
Pbks Vs Srh Live Score Ipl 2026 Today Cricket Match 17 Full Scorecard Updates From Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Fresh Chandigarh
PBKS vs SRH Live Score, आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने बॉलिंग चुनी
मुख्य बिंदु
- PBKS vs SRH Live Sco...
- ...
IPL 2026, PBKS vs SRH Live Cricket Score Updates: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर है। दिन के पहले मैच में बेहतरीन तय में चल रहे पंजाब किंग्स और फॉर्म से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। यह सीजन का 17वां मुकाबला है। पंजाब की टीम 3 मैचों में 5 पॉइंट के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद के 3 मैच में 2 ही पॉइंट हैं। यह मुकाबला पंजाब के घरेलू मैदान न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।
पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीता। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि वह भी पहले बॉलिंग ही करना चाहते थे।
आईपीएल 2026 लाइव: हैदराबाद के बल्लेबाज फॉर्म में नहीं
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी इस सीजन संघर्ष करती हुई नजर आई है। दोनों टीम की सबसे बड़ी ताकत है कप्तान ईशान किशन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। हालांकि हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी का बल्ला बोल रहा है। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी भी परेशानी है।
PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद हेड टू हेड में हावी
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहद खराब है। दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबले हुए हैं। इसमें पंजाब ने 7 जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं। पिछले चारों मैच हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
नमस्ते, एनबीटी ऑनलाइन के लाइव ब्लाॉग में आपका स्वागत है
आईपीएल 2026 में आज दिन का पहला मुकाबला और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थिति महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। दूसरी तरफ सनराइजर्स को तीन मैचों में दो हार मिल चुकी है।
आईपीएल 2026, PBKS vs SRH Today Match Live Score: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने है।
Copyright - 2022 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

