• 07:38 PM- Apr 11, 2026

अनंत अंबानी ने जामनगर में मनाया 31वां जन्मदिन, नीता अंबानी की अगुवाई में हुआ पारंपरिक-आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन


अनंत अंबानी ने जामनगर में मनाया 31वां जन्मदिन, नीता अंबानी की अगुवाई में हुआ पारंपरिक-आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन
Image Source By : Janjeevan

अनंत अंबानी ने जामनगर में मनाया 31वां जन्मदिन, नीता अंबानी की अगुवाई में हुआ पारंपरिक-आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन - anant ambani turns 31 nita ambani leads a spiritually and tradition sp rich birthday celebration in jamnagar - Navbharat Times


Anant Ambani Turns 31 Nita Ambani Leads A Spiritually And Tradition Sp Rich Birthday Celebration In Jamnagar

अनंत अंबानी ने जामनगर में मनाया 31वां जन्मदिन, नीता अंबानी की अगुवाई में हुआ पारंपरिक-आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन

अनंत अंबानी 31 साल के हो चुके हैं, और इस अवसर पर अंबानी परिवार ने बेहद सादगी, परंपराओं व भक्ति के भाव से भरे उत्सव का अयोजन किया। भजन संध्या का खुद नीता अंबानी द्वारा संचालन किया गया। रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर जैसे करीबी दोस्त व परिवार के अन्य सदस्य इन पलों का आनंद लेते नजर आए।

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक भजन सत्र रहा, जिसकी अगुवाई खुद नीता अंबानी द्वारा की गई। कार्यक्रम से जुड़े वीडियो में मेहमानों और परिवार के अन्य सदस्यों को इस भक्तिमय संध्या के लिए इकट्ठा होते और भजनों का आनंद लेते देखा जा सकता है। बेहद खूबसूरत परिधान में तैयार नजर आईं नीता अंबानी ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस दौरान एक ओर ये जन्मोत्सव परंपराओं से बेहद गहराई से जुड़ा नजर आया, तो दूसरी ओर पूरा वातावरण भक्ति के भाव से विभोर महसूस हुआ।

इस उत्सव का जिस तरह से आयोजन हुआ और भजन कार्यक्रम रखा गया, वो अंबानी परिवार की सांस्कृतिक जड़ों से गहरे जुड़ाव को दर्शा रहा था। ये ऐसा माध्यम बना जिसमें जन्मोत्सव के उस शांत व चिंतनशील पहलू के सभी साक्षी बने, जो परिवार की पुरानी परंपराओं के अनुरूप था।

A post shared by Navbharat Times Online (@nbt_news)

कई मेहमानों को कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों में शामिल होते देखा गया, जिनमें एक्टर रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर भी शामिल थे। ये दोनों परिवार के अन्य करीबी दोस्तों के साथ वहां मौजूद थे।

कार्यक्रम का आयोजन जामनगर स्थित अंबानी के आवास पर किया गया था, जो पहले भी परिवार द्वारा शुरू की गई कई पहलों और सामाजिक कार्यक्रमों का गवाह बन चुका है। जन्मदिन के उत्सव का माहौल काफी आत्मीय और निजी था, जिसमें संगीत, वहां मौजूद सभी लोगों की भागीदारी और साझा अनुभव का खास ख्याल रखा गया।

ऑनलाइन सामने आईं जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में पूरे उत्सव के कुछ और पल दिखाई देते हैं, जिनमें अनंत अंबानी को अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस केक पर 'वनतारा यूनिवर्सिटी' का भी जिक्र था, जो अनंत अंबानी से जुड़ा ही एक प्रोजेक्ट है।

जन्मदिन के उत्सव का माहौल सादगी, अपनेपन के भाव, परंपरा और भक्तिमय संगीत से भरा था। इसने सभी को शांत और आध्यात्मिक भावों से पूर्ण पलों का आनंद लेने का अवसर दिया।

की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

2 महीने में लाइन पर आ जाएगी तेल की कीमत, शेयर बाजार भी मारेगा उछाल, दिग्गज फर्म की भविष्यवाणी

पाकिस्तान के सेरेना होटल में एक रात का किराया कितना है? यहीं होगी अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता

अनंत अंबानी ने 31वें जन्मदिन पर दिया बड़ा तोहफा, जामनगर में रखी दुनिया की पहली वनतारा यूनिवर्सिटी की नींव

5 लाख से ज्यादा LPG कनेक्शन PNG में बदले, 5kg वाले सिलेंडर और बिजली पर सरकार का बड़ा अपडेट

₹18,51,57,00,000 गए पानी में! होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गायब हुआ अमेरिका का सबसे महंगा ड्रोन

बुद्ध सर्किट, जेपी विशटाउन, ग्रीन्स, स्पोर्ट्स सिटी... जयप्रकाश गौड़ ने दी अडानी को शुभकामनाएं

Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :