• 07:37 PM- Apr 11, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव से ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती घोटाला में पूर्व टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी


पश्चिम बंगाल में चुनाव से ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती घोटाला में पूर्व टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी
Image Source By : Janjeevan

पश्चिम बंगाल में चुनाव से ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती घोटाला में पूर्व टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी - major ed action amid west bengal elections raids conducted at former tmc leader partha chatterjee's residence in teacher recruitment scam - Navbharat Times


Major Ed Action Amid West Bengal Elections Raids Conducted At Former Tmc Leader Partha Chatterjee's Residence In Teacher Recruitment Scam

पश्चिम बंगाल में चुनाव से ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती घोटाला में पूर्व टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी के पूर्व नेता पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पार्थ चटर्जी और अन्य लोगों के खिलाफ नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य लोगों के खिलाफ नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया गया है। यह कार्रवाई राज्य में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता में दो जगहों पर तलाशी ली गई, जिनमें पार्थ चटर्जी का घर और इस मामले में जेल में बंद कथित बिचौलिए प्रसन्ना कुमार रॉय का घर शामिल है। पार्थ चटर्जी टीएमसी के निलंबित नेता हैं और 2011 में पार्टी के सत्ता में आने से पहले इसके महासचिव और एक प्रमुख रणनीतिकार रह चुके हैं। पार्थ चटर्जी भर्ती-संबंधित कई मामलों में जांच के दायरे में हैं।

टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर ईडी की छापेमारी

भर्ती घोटाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पार्थ चटर्जी पर कार्रवाई

प्रसन्ना कुमार रॉय के घर पर भी ईडी की छापेमारी हुई है

अधिकारियों ने बताया कि यह ताजा कार्रवाई तब की गई, जब पार्थ चटर्जी पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) में कक्षा 9 से 12 तक के सहायक शिक्षकों की भर्ती से जुड़े कथित घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए तीन बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

पार्थ चटर्जी को जुलाई 2022 में ईडी ने कथित प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी और उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। ईडी उनके खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही है, जिनमें प्राथमिक शिक्षकों, एसएससी सहायक शिक्षकों और एसएससी ग्रुप सी और डी कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताएं शामिल हैं।

देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।

की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

‘बीजेपी और चुनाव आयोग ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश’, CM ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य, बीजेपी जीती तो कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री? अमित शाह ने दिया हिंट

बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा ने देखा, अब बंगाल की बारी, पूर्वी वर्धमान की रैली में क्या- क्या बोले PM मोदी?

असम चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर से लोगों को लाई बीजेपी, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

'20 साल तक विपक्ष में बैठने को तैयार...', हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा कमेंट

Mamata Banerjee: 'सांप पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन BJP पर नहीं', ममता ने उत्तर 24 परगना की रैली से बोला हमला

Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :