• 04:23 PM- Apr 18, 2026

उधर ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहा था युद्ध, इधर इन 5 शेयरों ने कर दी पैसों की बारिश, 40 दिन में 33% तक दिया रिटर्न


उधर ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहा था युद्ध, इधर इन 5 शेयरों ने कर दी पैसों की बारिश, 40 दिन में 33% तक दिया रिटर्न
Image Source By : Janjeevan

एमएमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड कंपनी के इस शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। 27 फरवरी को यह शेयर 195.20 रुपये पर बंद हुआ था। कल शुक्रवार को भी इसमें तेजी आई। यह शेयर 3 फीसदी चढ़कर 231.55 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इस शेयर ने 40 दिनों में 18 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि लॉन्ग टर्म में इस शेयर का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा। एक साल में इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी आई है।


वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयर ने भी निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। 27 फरवरी को यह शेयर 2709.60 रुपये पर बंद हुआ था। कल यानी शुक्रवार को यह शेयर 1.52% की तेजी के साथ 3281.55 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर में इन 40 दिनों में 21% का उछाल आया है। इस शेयर का लॉन्ग टर्म रिटर्न शानदार रहा है। एक साल में यह 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है।

लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड शेयर ने भी निवेशकों पर पैसा की बारिश जारी रखी है। 27 फरवरी को यह शेयर 1232.65 रुपये पर बंद हुआ था। कल शुक्रवार को इसमें 1.27% की तेजी आई और यह 1506.25 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इन 40 दिनों में इस शेयर का रिटर्न 22% रहा। लॉन्ग टर्म में इस शेयर का भी प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है। एक साल में इसमें करीब 26 फीसदी की तेजी आई है।


मुख्य बिंदु

  • लॉयड्स मेटल्स एंड एन...
  • ...

अडानी पावर ने भी इन 40 दिनों में निवेशकों की झोली भर दी है। 27 फरवरी को अडानी पावर का शेयर 140.10 रुपये पर बंद हुआ था। कल शुक्रवार को यह शेयर 2.15% की तेजी के साथ 175.70 रुपये पर आ गया। ऐसे में इन 40 दिनों में इस शेयर का रिटर्न 25% रहा। यानी ईरान युद्ध के दौरान इस शेयर ने भी निवेशकों पर खूब पैसा बरसाया। लॉन्ग टर्म में इस शेयर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। एक साल में इसमें करीब 70 फीसदी की तेजी आई है।

प्रीमियर एनर्जी लिमिटेड कंपनी का यह शेयर निवेशकों को 40 दिनों में मालामाल कर चुका है। 27 फरवरी को यह शेयर 732.85 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह शेयर 2.02% की तेजी के साथ 975.35 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में यह इन 40 दिनों में निवेशकों को करीब 33% रिटर्न दे चुका है। हालांकि इससे पहले इसमें कुछ गिरावट देखी गई थी। एक साल में इसमें करीब 9 फीसदी की तेजी आई है।डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

लेखक के बारे मेंराजेश भारतीराजेश भारती, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह जुलाई 2024 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। राजेश भारती NBT डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं। वह कमोडिटी मार्केट, शेयर मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, क्रिप्टोकरेंसी पर मजबूत पकड़ रखते हैं। 16 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में सिटी रिपोर्टिंग, हेल्थ रिपोर्टिंग, बिजनेस-इन्वेस्टर समिट आदि कवर किए हैं। राजेश भारती प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते आए हैं। राजेश भारती को प्रिंट मीडिया में काम करने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह न केवल अपनी लेखनी, बल्कि वीडियो के माध्यम से भी नवभारत टाइम्स के चाहने वालों तक पहुंच रखते हैं। सोना-चांदी की कीमतों को लेकर नवभारत टाइम्स के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट के रूप में भूमिका निभाते हैं। उनका काम केवल न्यूज ब्रेक या किसी न्यूज को कवर करना ही नहीं, बल्कि रिसर्च के माध्यम से उनमें नई जानकारी देना भी है।

पत्रकारिता अनुभव राजेश भारती का पत्रकारिता करियर हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर, भोपाल में अगस्त 2009 में शुरू हुआ। भोपाल के बाद वह दैनिक भास्कर में ही उप-संपादक के रूप में इंदौर में दिसंबर 2011 तक रहे। इसके बाद वह इंदौर में ही दिसंबर 2011 से दिसंबर 2013 तक दबंग दुनिया अखबार में इंटरनेशनल डेस्क पर रहे। इंदौर में पत्रकारिता के दौरान राजेश भारती ने साल 2012 में 'मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के लिए विशेष रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2013 से राजेश भारती ने दैनिक भास्कर डिजिटल (DB Digital) के साथ नई पारी शुरू की। बाद में वह फिर से प्रिंट पत्रकारिता में लौटे और औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में लोकमत अखबार से नई पारी शुरू की।

साल 2017 में वह फिर से दैनिक भास्कर (दिल्ली) के साथ जुड़े और वहां सिटी रिपोर्टिंग के साथ डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाली। करीब एक साल बाद टाइम्स ग्रुप के साथ शुरुआत की। 2018 में संडे नवभारत टाइम्स का हिस्सा बने। वहां पर्सनल फाइनेंस, इनकम टैक्स, हेल्थ, टेक एंड गैजेट्स, एजुकेशन आदि विषयों पर रिसर्च बेस्ड स्टोरी कीं। इस दौरान देश के कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट से बातें कीं और उनके व्यू स्टोरी में रखे, जिससे स्टोरी में नयापन आया। अब वह जुलाई 2024 से नवभारत टाइम्स, डिजिटल का हिस्सा हैं।

राजेश भारती ने एनआरईसी कॉलेज (चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी), खुर्जा से साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। अवॉर्ड/अचीवमेंट्स बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड: साल 2012 में 'मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के लिए।... और पढ़ें