जिसको जगह नहीं मिली वह हैलीपैड के करीब पहुंचा, पीएम मोदी की चुनावी सभा का वीडियो शेयर कर बीजेपी ने किया जीत का दावा
Apr 10, 2026 | by Janjeevan
जिसको जगह नहीं मिली वह हैलीपैड के करीब पहुंचा, पीएम मोदी की चुनावी सभा का वीडियो शेयर कर बीजेपी ने किया जीत का दावा - pm PM Modi rally in west bengal massive numbers murshidabad attack on tmc - Navbharat Times
Pm Pm modi Rally In West Bengal Massive Numbers Murshidabad Attack On Tmc
जिसको जगह नहीं मिली वह हैलीपैड के करीब पहुंचा, पीएम मोदी की चुनावी सभा का वीडियो शेयर कर बीजेपी ने किया जीत का दावा
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले मतदान से पहले बीजेपी ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला और बीजेपी की योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए कहा कि हम राज्य में राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। एक ओर जहां गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में डेरा जमाए हुए हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस बार बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है। शनिवार यानी आज के दिन पीएम मोदी कटवा और जंगीपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं इसके अलावा दिनाजपुर में भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी जीत का दावा कर रही है।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि
लोगों का उत्साह असाधारण था। भारी संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने और सुनने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से भर जाने के बावजूद हजारों लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए हेलीपैड के आसपास जमा हो गए।
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न कर पाने के कारण वे धैर्यपूर्वक हेलीपैड के पास इंतजार करते रहे और प्रधानमंत्री के उतरने पर उनका अभिवादन करने पर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अमित मालवीय ने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में परिवर्तन का उनका संदेश अब बरहामपुर, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर के सीमावर्ती जिलों के छोटे से छोटे गांवों तक गूंजेगा। बीजेपी नेता ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य भर में 14 अधिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में तीन रैलियों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए थे। अपने संबोधनों के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनती है, तो राज्य में घुसपैठियों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें बसने में मदद करने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष जांच की जाएगी।
देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
वोट देना या चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन के बेंच की टिप्पणी
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री से मिले भारत के विदेश सचिव, जानें किन अहम मुद्दों को लेकर हुई बात
पीएम मोदी कार से निकले और राहुल गांधी से बात करने के लिए रुके, दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत?
वाह! मिडिल ईस्ट संकट के बीच 312 और भारतीय ईरान से निकले सुरक्षित, जयशंकर ने बताया इस दोस्त ने की मदद
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का केंद्र पर निशाना, कहा - सरकार का तरीका अपारदर्शी
जस्टिस वर्मा ने इस्तीफे में किस चीज को बताया 'सम्मानजनक', जानें राष्ट्रपति को लिखे पत्र में क्या कहा
Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

