Salim Khan Health Update LIVE: सलीम खान की तबीयत में हो रहा सुधार, रितेश देशमुख और संगीता बिजलानी मिलने पहुंचे
Feb 15, 2026 | by Janjeevan
Salim Khan Health Update LIVE: सलीम खान की तबीयत में हो रहा सुधार, रितेश देशमुख और संगीता बिजलानी मिलने पहुंचे - salim khan news health update live updates salman khan father hospitalised in lilavati hospital mumbai - Navbharat Times
Salim Khan News Health Update Live Updates Salman Khan Father Hospitalised In Lilavati Hospital Mumbai
Salim Khan Health Update LIVE: सलीम खान की तबीयत में हो रहा सुधार, रितेश देशमुख और संगीता बिजलानी मिलने पहुंचे
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद फैमिली डॉक्टर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सलीम खान अभी ICU में भर्ती हैं। उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्सपर्ट समेत स्पेशलिस्ट की एक पूरी टीम कर रही है। अस्पताल में सलीम खान से मिलने वालों का तांता लगा है। मंगलवार देर रात रात 11 बजे बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बहू शूरा खान से लेकर बेटी अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, जावेद अख्तर, जीशान सिद्दीकी और दोनों पत्नियां सलमा और हेलेन लीलावती पहुंचे थे। तबीयत अभी स्थिर बताई जा रही है। सलीम खान 90 साल के हैं, उम्र के इस पड़ाव पर फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। यहां पढ़िए, सलीम खान की हेल्थ अपडेट से जुड़ी हर ताजा खबर-
रितेश देशमुख भी सलीम खान का हाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे
एक्टर रितेश देशमुख भी सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। वहां वह सलमान और पूरे परिवार से मिले और सलीम खान का हाल-चाल लिया। सलीम खान इस वक्त ICU में हैं।
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी शाम 6:30 के आसपास लीलावती अस्पताल पहुंचे और सलीम खान का हाल-चाल लिया। वह अभी ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रमेश तौरानी का सलीम खान और उनके परिवार के साथ पुराना असोसिएशन रहा है। रमेश तौरानी ने सलीम खान के बेटे और एक्टर सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं।
सलीम खान अभी भी ICU में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा। इस बीच शाम करीब 5:45 बजे आयुष शर्मा भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं।
सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एक्टर राहुल रॉय
'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। वह भी सलीम खान का हाल जानने पहुंचे थे। सलमान खान से राहुल के करीबी संबंध रहे हैं। मुश्किल दौर में सलमान ने उनकी मदद की थी। राहुल 'बिग बॉस' के पहले सीजन के विनर भी रहे हैं।
सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचीं संगीता बिजलानी
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और दोस्त संगीता बिजलानी भी सलीम खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ जीशान सिद्दीकी और सोहेल खान को भी स्पॉट किया गया।
सलमान खान अभी-अभी पिता सलीम खान से मिलने के बाद अस्पताल से बाहर निकल गए हैं। परिवार के बाकी सदस्य अभी लीलावती में ही हैं। सलीम साहब की तबीयत में सुधार है। उन्हें आज या कल सुबह वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
साजिद नाडियाडवाला और मधु मंटेना भी खान परिवार का साथ देने पहुंचे
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और मधु मंटेना भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। वहां करीब 1 घंटे से अधिक समय तक दोनों ने खान परिवार का साथ दिया। सलीम खान की सेहत का हाल जाना। इस वक्त अस्पताल में पूरा खान परिवार मौजूद है। सोहेल खान भी बेटे निर्वाण और पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के साथ पहुंचे हैं। सलीम खान की दोनों पत्नीं- सलमा और हेलेन, मौजूद हैं। सलमान खान भी अभी अस्पताल में ही हैं।
सोहेल खान बेटे निर्वाण और अलग हो चुकी पत्नी सीमा के साथ लीलावती पहुंचे
सलीम खान का हाल जानने अभी-अभी सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी लीलावती पहुंची हैं। उनके साथ सोहेल और बेटा निर्वाण भी है।
सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं दोनों पत्नियां सलमा और हेलेन
सलीम खान की सलामती की दुआ के बीच उनकी दोनों पत्नी सलमा और हेलेन अस्पताल पहुंची हैं। मंगलवार दे रात 12:30 बजे दोनों अस्पताल से घर लौटी थीं। अब बुधवार दोपहर को दोनों वापस लीलावती आई हैं।
सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी शूरा खान लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है।
सलमान खान लीलावती अस्पताल पहुंचे, सलीम खान की तबीयत में सुधार
सलीम खान को थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हुआ था, हमने टैकल कर लिया, उसकी सर्जरी की जरूरत नहीं: डॉ. जलिल पारकार
डॉ. जलिल पारकर ने कहा- जब सलीम खान को अस्पताल लाया गया था तो वह होश में थे। सब ठीक था। कोई दिक्कत नहीं थी। थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हुआ था। हमने उसे टैकल कर लिया। उसकी सर्जरी की जरूरत नहीं है।
डॉक्टर ने दिया हेल्थ बुलेटिन- सलीम खान की तबीयत में सुधार, कल हटा लिया जाएगा वेंटिलेटर, हालत क्रिटिकल नहीं
डॉ. जलिल पारकार ने कहा- कल सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें फैमिली डॉक्टर संजीव चोपड़ा लेकर आए थे। हमने पहले इमरजेंसी में उनका उपचार किया। उन्हें जर्क्स आ रहे थे। उनका ब्लड प्रेशर हाई था। हमने उन्हें वेंटिलेटर पर डाला, यह सेफ गार्ड के तौर पर था। हम नहीं चाहते थे कि उनकी तबीयत और खराब हो। हमें कुछ जांच करनी थीं। ऐसा नहीं है कि वह क्रिटिकल थे। आज सुबह हमने उनका एक प्रोजीसर किया है। यह न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने किया है। न्यूरोलॉजिस्ट उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें अब ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी तबीयत स्थिर है।
सलीम खान की तबीयत हाल जानने और करीब डेढ़ घंटे उनके परिवार के साथ बिताने के बाद जावेद अख्तर लीलावती अस्पताल से बाहर निकल गए हैं। उन्हें करीब 12:30 बजे वापस लौटते देखा गया है।
सलीम खान साहब की सेहत के बारे में सुनकर चिंता हुई। दुआ करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं: अनिल शर्मा
दिवंगत NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। जीशान, मंगलवार को भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
सलीम खान की सर्जरी हुई है, वेटिंलेटर पर हैं: डॉ. जलिल पारकार
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की सर्जरी हुई है और वह वेंटिलेटर पर हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में डॉ. जलिल पारकर ने बताया है, 'उनकी सर्जरी हुई है और अब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत अब स्थिर है। बुधवार को सुबह 11 बजे, हम परिवार और रिश्तेदारों की सहमति से एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे।' इससे पहले खबर आई थी कि उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट हुआ है।
ICU में भर्ती सलीम खान का हाल जानने उनके पूर्व जोड़ीदार जावेद अख्तर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। वह मंगलवार को भी अस्पताल आए थे। 70 और 80 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा के पर्दे पर राज़ किया था। इन दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को 'जंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'डॉन', और 'मिस्टर इंडिया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
डॉ. जलिल पारकर और अतुल अग्निहोत्री अस्पताल पहुंचे
बुधवार सुबह, अरबाज खान के बाद डॉ. जलिल पारकर भी लीलावती पहुंचे हैं। इनकी देखरेख में ही सलीम खान का इलाज चल रहा है। सलीम साहब के दामाद अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचे हैं।
सलीम खान के बेटे अरबाज खान बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। सलीम खान की तबीयत अभी स्थिर बताई जा रही है। वह ICU में भर्ती हैं।
Salim Khan New Health Update: सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 90 साल के दिग्गज स्क्रीराइटर को मंगलवार सुबह 8:30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अस्पताल के ICU में उनका इलाज चल रहा है। तबीयत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच उनसे मिलने वालों का तांता लगा गया है। सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा, अर्पिता से लेकर संजय दत्त, जावेद अख्तर भी मिलने पहुंचे हैं।
Copyright - 2022 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

