Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 3.46 करोड़ रुपये, पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर, कभी 13 पैसे थी कीमत
Feb 16, 2026 | by Janjeevan
Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 3.46 करोड़ रुपये, पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर, कभी 13 पैसे थी कीमत - multibagger stock integrated industries ltd made people crorepati once share price was under rs 1 know all details - Navbharat Times
Multibagger Stock Integrated Industries Ltd Made People Crorepati Once Share Price Was Under Rs 1 Know All Details
Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 3.46 करोड़ रुपये, पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर, कभी 13 पैसे थी कीमत
Crorepati Share: स्टॉक मार्केट में कई मल्टीबैगर शेयर ऐसे हैं जो निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। ऐसे ही एक शेयर ने 5 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
शेयर मार्केट में पिछले कुछ समय में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि ऐसे समय में भी कई शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इन्हीं में एक मल्टीबैगर स्टॉक ऐसा है जिसने निवेशकों के एक लाख रुपये को करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये में बदल दिया है। इतना रिटर्न देने में इस शेयर को सिर्फ 5 साल लगे। एक दिन पहले ही यह शेयर अपने 52 हफ्ते के शिखर पर पहुंचा था। इस शेयर का नाम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Ltd) है। कंपनी का नया नाम नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Nurture Well Industries Ltd) है, लेकिन स्टॉक मार्केट में यह शेयर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से ही लिस्ट है।
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर में बुधवार को उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह इसमें तेजी आई लेकिन
बंद होने से कुछ देर पहले यह गिर गया। मंगलवार को यह शेयर 45.10 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को यह मुनाफे के साथ 45.60 रुपये पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 45.80 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें गिरावट आती गई। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अंत में यह शेयर बुधवार को मामूली तेजी के साथ 45.13 रुपये पर बंद हुआ।
रेलवे से जुड़ी कंपनी के शेयर में तेजी, नए ऑर्डर से 11% उछल गए स्टॉक, कहां पहुंची कीमत?
दे रहा है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 20 फीसदी रहा है। वहीं 6 महीने में इसने निवेश की हुई रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। 6 महीने पहले इस शेयर की कीमत 21.23 रुपये थी। अब यह शेयर 45.13 रुपये पर है। ऐसे में 6 महीने में इसका रिटर्न करीब 113 फीसदी रहा। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज करीब 2.13 लाख रुपये होती। यानी आपको एक लाख रुपये के निवेश पर मात्र 6 महीनों में ही 1.13 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
यह शेयर निवेशकों को 5 साल में करोड़पति बना चुका है। उस समय इसकी कीमत 13 पैसे यानी एक रुपये से भी कम थी। अब यह शेयर 45.13 रुपये पर आ गया है। ऐसे में इसने 5 साल में निवेशकों को 34600% से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम बढ़कर आज 3.46 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। यानी आप एक लाख रुपये निवेश करके 5 साल में करोड़पति बन चुके होते।
नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पुराना नाम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) नोएडा में स्थित है। इसकी स्थापना 1995 में हुई थी। यह कंपनी ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और
बनाती और बेचती करती है। साथ ही यह राजस्थान में एक आधुनिक बिस्किट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी चलाती है। यहां इसकी सहायक कंपनी नर्चर वेल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से रिचलाइट, फनट्रीट और कैनबरा जैसे ब्रांडों का प्रोडक्शन किया जाता है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 1050.80 करोड़ रुपये है।
इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
राजेश भारती, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे पिछले 16 वर्षों से बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजेश भारती पिछले 1 साल वर्षों से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। वह नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर में भी 5 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं। उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है। राजेश भारती ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
वॉरेन बफे ने ऐमजॉन में बेच दी 77% हिस्सेदारी, ऐपल से भी किया किनारा, मीडिया में फिर मारी एंट्री
Adani Ports & SEZ: अडानी पोर्ट्स ने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह से मिलाया हाथ, क्या होगा फायदा?
आईटी शेयरों में भारी गिरावट के बीच LIC ने लगाया बड़ा दांव, बैंकिंग शेयरों में की बिकवाली
Stocks to Buy: आज Onesource और Special Pharma समेत इन शेयरों से होगा प्रॉफिट, तेजी के संकेत
कार्ल्सबर्ग बियर बनाने वाली कंपनी का आने वाला है आईपीओ? सुनिए इसके सीईओ क्या बता रहे हैं
रेलवे से जुड़ी कंपनी के शेयर में तेजी, नए ऑर्डर से 11% उछल गए स्टॉक, कहां पहुंची कीमत?
Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

