India AI Impact Summit LIVE: PM मोदी पहुंचे भारतमंडपम, दुनियाभर से आए नेताओं का स्वागत
Feb 17, 2026 | by Janjeevan
India AI Impact Summit LIVE: PM मोदी पहुंचे भारतमंडपम, दुनियाभर से आए नेताओं का स्वागत - india ai impact summit 2026 delhi live on ground updates pm modi inauguration sundar pichai sam altman speech highlights liveblog - Navbharat Times
India Ai Impact Summit 2026 Delhi Live On Ground Updates Pm Modi Inauguration Sundar Pichai Sam Altman Speech Highlights Liveblog
India AI Impact Summit LIVE: PM मोदी पहुंचे भारतमंडपम, दुनियाभर से आए नेताओं का स्वागत
मुख्य बिंदु
- India AI Impact Summ...
- ...
के तीसरे दिन गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया गया है। ऐसा चीन के रोबो डॉग को अपना बताने के मामले में हुआ है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली भी काट दी गई है। NBT Tech की टीम इस समिट में मौजूद है और इस इवेंट की ग्राउंड कवरेज कर रही है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। मीडिया कर्मियों को पवेलियन से बाहर जाने के लिए कहा जा रहा है। हमारे AI News सेक्शन के लाइव ब्लॉग में आप इस समिट की पल-पल की अपडेट पाएंगे। इसलिए हमारे साथ जुड़े रहें।
India AI Impact Summit 2026: अगला वैश्विक एआई दिग्गज भारत से निकलने में कोई बाधा नहीं: सुंदर पिचाई
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में ऐसा बदलाव हो रहा है जिससे अगला वैश्विक एआई दिग्गज यहीं से निकल सकता है। उन्होंने जोर दिया कि देश में एआई के लिए अनुकूल परिवेश विकसित हो चुका है और भारत असाधारण स्वदेशी कंपनियां बना रहा है।
India AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई ने एआई पर क्या कहा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक असाधारण सफर पर अग्रसर है और कंपनी देश के इस एआई बदलाव में भागीदार बनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिचाई ने कहा कि एआई हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा बदलाव है। उन्होंने स्वास्थ्य जांच में सुधार से लेकर किसानों को वास्तविक समय में जानकारी व चेतावनी देने जैसी बड़ी चुनौतियों का व्यापक स्तर पर समाधान करने की इसकी क्षमता पर भी प्रकाश डाला।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में भाग लेने पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति
ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस समिट का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। देश-विदेश से कई बड़े नेता इस समिट में भाग लेने पहुंचे हैं।
India AI Impact Summit 2026: सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने गलगोटिया रोबो-डॉग विवाद पर क्या कहा
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी रोबो-डॉग विवाद पर कहा कि एआई समिट में प्रदर्शक ऐसे प्रोडक्ट न प्रदर्शित करें जो उनके बनाए हुए नहीं हैं।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में दिखाए गए Sarvam Kaze स्मार्ट ग्लास
एआई समिट में Sarvam Kaze स्मार्ट ग्लास दिखाए गए। एनबीटी टेक टीम ने इंडिया एआई समिट में Sarvam Kaze स्मार्ट ग्लास को एक्सपीरियंस किया। इनकी तुलना मेटा के रेबैन ग्लास और जियो के एआई ग्लास से की जा रही है। इसमें दो कैमरा, स्पीकर्स और माइक्रोफोन लगे हैं। इन्हें पहली इंडिया एआई समिट में दिखाया गया है। जल्द ही इन्हें इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
India AI Impact Summit 2026: एआई बड़े स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मौके लेकर आएगा : इंडस्ट्री
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन बुधवार को इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर मौके लेकर आएगा। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए डीडीएन में इंटरनेशनल मार्केटिंग में सीनियर डायरेक्टर प्रेमचंद अकेला ने कहा कि भारत एक महान देश है और मेरा मानना है कि एआई का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़े स्तर पर अवसर लेकर आएगा।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट के दौरान पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई से मुलाकात की
एआई समिट में पीएम मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मुलाकात करना बेहद सुखद अनुभव रहा। हमने एआई क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार सहयोग कर सकता है, इस बारे में चर्चा की।
India AI Impact Summit 2026: गलगोटिया यूनिवर्सिटी एआई समिट से बाहर
गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से बाहर कर दिया गया है। ऐसा चीन के रोबो डॉग को अपना बताने के मामले में हुआ है। NBT की टीम फिलहाल ग्राउंड पर मौजूद है और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है।
India AI Impact Summit 2026: इंडिया एआई एक्सपो समिट 19 फरवरी को लोगों के लिए बंद
इंडिया एआई एक्सपो समिट 19 फरवरी को बंद रहेगा और इसके बजाय लोगों के लिए इसे एक अतिरिक्त दिन 21 फरवरी को खोला जाएगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी को मुख्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि 19 फरवरी को एक्सपो बंद रहेगा। भारी उत्साह के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह शनिवार 21 फरवरी को खुला रहेगा।
India AI Impact Summit 2026: इंडिया एआई एक्सपो समिट को 1 दिन के लिए और बढ़ाया गया
इंडिया एआई एक्सपो को 1 दिन के लिए और बढ़ाया गया है। पहले इसका आयोजन 20 फरवरी तक होना था। अब इस एक्सपो को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है कि अब लोगों को इस एक्सपो में जाने के लिए एक और दिन का समय मिलेगा।
India AI Impact Summit 2026: गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा चीन का रोबोटिक डॉग प्रदर्शित किए जाने पर राहुल गांधी ने क्या कहा
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा चीन में बने रोबोटिक डॉग को प्रदर्शित किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आयोजित यह बड़ा कार्यक्रम सिर्फ पीआर (प्रचार) का तमाशा बन गया है।
India AI Impact Summit 2026: गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट से तुरंत स्टॉल खाली करने को कहा गया
एआई समिट एक्सपो में प्रदर्शित रोबोटिक डॉग को लेकर उठे विवाद के बीच गलगोटिया यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल तुरंत खाली करने के लिए कहा गया है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब गालगोटिया यूनिवर्सिटी ने प्रदर्शनी में ओरायन नाम का रोबोट डॉग प्रदर्शित किया। आलोचकों का कहना था कि यह विश्वविद्यालय का नहीं है बल्कि चीन में बना एक रोबोट है। इसके बाद यूनिवर्सिटी को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में गूगल डीपमाइंड के सीईओ सर डेमिस हसाबिस ने क्या कहा
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में आज के शेड्यूल
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने बताया कि 18 फरवरी को एक्सपो एरिया सुबह 9:30 से रात 8 बजे तक खुलेगा। कन्वेंशन सेंटर में सेशन शाम 4:30 बजे खत्म हो जाएंगे। आखिरी सेशन 5:30 बजे तक होगा। इसके बाद पूरा कन्वेंशन सेंटर एरिया खाली कराया जाएगा, क्योंकि शाम 6:30 बजे समिट डिनर है, जिसमें प्रधानमंत्री और गेस्ट स्पीकर्स शामिल होंगे। 4:30 बजे के बाद विजिटर्स केवल एक्सपो एरिया में रह सकेंगे, कन्वेंशन सेंटर में एंट्री नहीं होगी।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में यूट्यूब पर रिकॉर्ड ऑनलाइन भागीदारी
भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की ऑनलाइन पहुंच ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यूट्यूब की रिपोर्ट के मुताबिक चार दिनों में 115 सेशन लाइव हुए, जिनमें एक साथ अधिकतम 21 सेशन चल रहे थे। कुल व्यूज 4 लाख 57 हजार से ज्यादा हो चुके हैं, जबकि दर्शकों ने 80 हजार से ज्यादा घंटे देखे। औसतन हर घंटे 18 हजार लोग लगातार लॉगिन कर सेशन देख रहे हैं।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में आज होने वाले सेशंस की लिस्ट
इंडिया एआई समिट में आज भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में कई सेशन आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से दोपहर के 12:30 तक होंगे। आप इन्हें इंडिया एआई के यूट्यूब चैनल पर लाइव भी देख सकेंगे।
India AI Impact Summit 2026: एआई समिट जाने से पहले जानें ट्रैफिक प्लान
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को एक्सपो एरिया में जाने वाले लोगों को कन्वेंशन सेंटर जाने की अनुमति नहीं होगी। एक बार एक्सपो में एंट्री होने के बाद कन्वेंशन सेंटर इवेंट में नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। मंडपम एरिया, अफसर अली रोड और कोर जोन में वाहन मूवमेंट फ्री रहेगा। होटलों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
India AI Impact Summit 2026: एआई एम्पैक्ट समित का तीसरा दिन
इंडिया एआई इम्पैक्ट समित की शुरुआत 16 फरवरी को हुई थी। आज इस समिट का तीसरा दिन है। आज के दिन भी समिट में कई अहम घोषणाएं होने वाली हैं। प्रधानमंत्री कल यानी कि 19 फरवरी को इस समिट को संबोधित करेंगे।
India AI Impact Summit 2026: एआई के कारण नौकरी की चिंता पर बोले पीएम मोदी
एआई को लेकर लोगों की सबसे बड़ी चिंता है कि इससे लोगों की नौकरियां खतरे में है। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी ने भी इस मुद्दे पर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह जॉब मार्केट में एआई के कारण होने वाली संभावित उथल-पुथल को लेकर युवाओं की चिंता समझते हैं। उन्होंने कहा कि डर का सबसे अच्छा इलाज तैयारी है।
से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को बाहर कर दिया गया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली भी काट दी गई है। NBT की टेक टीम ग्राउंड पर मौजूद है और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है।
Copyright - 2022 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

