IND vs NED Live Score: अभिषेक शर्मा का फिर नहीं खुला खाता, लगातार तीसरे मैच में डक हुए
Feb 18, 2026 | by Janjeevan
IND vs NED Live Score: अभिषेक शर्मा का फिर नहीं खुला खाता, लगातार तीसरे मैच में डक हुए - india vs netherlands live score today cricket match 36 ind vs ned scorecard mens t20 world cup 2026 updates from narendra modi stadium ahmedabad - Navbharat Times
India Vs Netherlands Live Score Today Cricket Match 36 Ind Vs Ned Scorecard Mens T20 World Cup 2026 Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad
IND vs NED Live Score: अभिषेक शर्मा का फिर नहीं खुला खाता, लगातार तीसरे मैच में डक हुए
मुख्य बिंदु
- IND vs NED Live Scor...
- ...
India vs Netherlands Live Score, T20 World Cup 2026 Today Match Live Updates: टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मैच में भारतीय टीम मैदान पर है। टीम की भिड़ंत नीदरलैंड से है। ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीन मैचों में तीन जीत के साथ भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी है। नीदरलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है और टीम सुपर-8 की रेस से बाहर है।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए हैं। इस टी20 विश्व कप में अभी तक उनका खाता नहीं खुला है। तीनों मैचों में अभिषेक जीरो पर आउट हुए हैं। इस साल खेले 8 टी20 इंटरनेशनल मैच में वह 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं।
भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर है। अभिषेक शर्मा का लगातार खाला नहीं खुला है। दूसरी तरफ ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त पहला ओवर डाल रहे हैं।
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
IND vs NED Live Score: भारत की टॉस जीतकर पहले बैटिंग
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वही नीदरलैंड की टीम पहले बैटिंग करने वाली है।
भारत का पिछले मैच पाकिस्तान से हुआ था। वह मैच कोलंबो में था और पिच में स्पिनर को मदद थी। इसी वजह से अर्शदीप सिंह को बाहर करके कुलदीप यादव को मौका मिला था। इस मैच में अर्शदीप सिंह की वापसी होगी तो कुलदीप यादव को बाहर होना पड़ सकता है।
IND vs NED Live Score: नीदरलैंड को करनी होगी कड़ी मेहनत
भारत और नीदरलैंड के बीच अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही मुकाबला हुआ है। उसमें भारत को आसान जीत मिली थी। नीदरलैंड को मौजूदा चैंपियन से मुकाबला करने के लिए अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जबरदस्त सुधार करना होगा। नामीबिया पर शानदार जीत के बाद पिछले मैच में उसे अमेरिका से करारी हार मिली थी।
IND vs NED Live Score: अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर नजरें
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीरो पर आउट हो गए। टीम इंडिया चाहेगी कि सुपर-8 से पहले अभिषेक इस मैच में रन बनाकर फॉर्म हासिल कर लें। मैच से एक दिन पहले अभिषेक ने एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की और लंबे-लंबे छक्के मारे।
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।
ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
नमस्ते, एनबीटी ऑनलाइन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मैच के लिए मैदान पर उतरने को तैयार है। टीम की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड से है। नीदरलैंड की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर है तो भारत सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है।
India vs Netherlands Live Score, Mens T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने है। दोनों टीमों की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
Copyright - 2022 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

