Exclusive: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में दिल्ली के बैंड की धुन पर करेंगे डांस! 230 मेहमान
Feb 21, 2026 | by Janjeevan
Exclusive: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में दिल्ली के बैंड की धुन पर करेंगे डांस! 230 मेहमान - exclusive rashmika mandanna and vijay deverakonda wedding couple will dance to the tunes of a delhi band - Navbharat Times
Exclusive Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Couple Will Dance To The Tunes Of A Delhi Band
Exclusive: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में दिल्ली के बैंड की धुन पर करेंगे डांस! 230 मेहमान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है। इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली के फेमस बैंड की बात कही जा रही है। खबर है कि शादी में करीब 230 मेहमान शामिल होने वाले हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। शादी को लेकर अब तक तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब नवभारत टाइम्स को इस शादी की तैयारियों के लेकर कई एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।
रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर में होने वाली है, लेकिन नवभारत टाइम्स को सूत्रों को हवाले से पता चला है कि इस ग्रैंड वेडिंग में दिल्ली से बैंड बुलाया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली के एक फेमस बैंड से बात की गई है। दिल्ली का यह बैंड अब तक कई फिल्मी सितारों की शादियों में नज़र आ चुका है। इस शादी को लेकर अब बैंड की तैयारियां भी जोरो पर हैं।
A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)
अब तक चर्चा थी कि इस शादी में रश्मिका और विजय के परिवार और करीबी दोस्त हो शामिल होंगे। लेकिन हमें सूत्रों से पता चला है कि इस शादी में परिवार और दोस्तों समेत करीब 230 मेहमान शामिल होने वाले हैं। वहीं सूत्रों ने ये भी कन्फर्म किया है कि आईटीसी मोमेंटोज में ही दोनों की शादी होगी। 117 रूम वाले इस वेडिंग वेन्यू में 24, 25 और 26 फरवरी को तीन दिन शादी के तमाम फंक्शन होंगे। 24 फरवरी को सभी का चेक इन होगा। 26 को शादी के बाद 27 को चेकआउट होगा। सूत्र बताते हैं रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा वेन्यू चाहते थे, जो शहर से बाहर और प्रकृति के बीच बना हुआ हो।
A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)
रश्मिका और विजय ने एक बड़े वेडिंग प्लानर को इस शादी के लिए चुना है और ये वेडिंग प्लानर दिल्ली या मुंबई से नहीं है, बल्कि हैदराबाद से ही हायर किया गया है। शादी की पूरी जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की ये वेडिंग प्लानिंग कंपनी इससे पहले देश की एक बड़ी टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुकी है।
टाइम्स ग्रुप में नवभारत टाइम्स में संवाददाता हैं। ये एंटरटेनमेंट, इवेंट्स, ट्रैवल, हेल्थ, ई-स्पोर्ट्स, होटल इंडस्ट्री विषयों को कवर करते हैं। इनकी खास दिलचस्पी एंटरटेनमेंट, ई-स्पोर्ट्स, ट्रैवल विषयों में है। पिछले 13 साल से बतौर संवाददाता मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
'मुझे मेरी नस्ल का चाहिए', रजत दलाल ने चाहत संग रिश्ते पर की ऐसी बात, भिनके लोग- शादी करके जात बदल जाएगी क्या
भारती सिंह के बेटे गोला ने मां के बाल नोचकर मचाया कोहराम, इधर गोद में रोता काजू, 1 दिन पहले बनाया था कान्हा
एल्विश यादव और जिया शंकर के शो में बेहूदगी की हदें पार! फिजिकल टास्क देख लोगों ने कहा 'डिजिटल कोठा'
वीडियो: रुपाली गांगुली और उनके भाई को मिला अवॉर्ड, लेकिन मंच पर डांस मूव्स दिखाकर भारी पड़ीं मां
सुरभि ज्योति ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, फैन्स को दिखाई लेटेस्ट फोटोशूट की 15 तस्वीरें
अवनीत कौर का मिस्ट्री मैन कौन? वैलंटाइंस डे पर तस्वीर, फिर डिलीट! पर सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम
Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

