स्पीकर के चैंबर में हंगामाः रिजिजू- हम BJP सांसदों से कहते तो महाभारत हो जाता, प्रियंका बोलीं- गाली नहीं दी
Feb 12, 2026 | by Janjeevan
किरेन रिजिजू ने कहा, यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुस गए, उन्हें गालियां दीं. साथ ही प्रधानमंत्री को भी धमकाया. हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और हमारे सांसद कभी भी मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देते.

