नई दिल्ली, 13 अगस्त आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन की शुरुआत में, ब्रेंट क्रूड 0.50 डॉलर (0.61 फीसदी) की गिरावट के साथ 81.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.49 डॉलर (0.61 फीसदी) की कमी के साथ 79.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।
देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

