नई दिल्ली, 17 अगस्त । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन के कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.36 डॉलर यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 89.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.51 डॉलर यानी 1.93 फीसदी लुढ़क कर 76.65 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

