• 04:20 PM- Apr 11, 2026

कच्‍चा तेल 79.02 डॉलर प्रति बैरल, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर


कच्‍चा तेल 79.02 डॉलर प्रति बैरल, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 24 अगस्त । अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते के अंतिम दिन कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.80 डॉलर यानी 2.33 फीसदी की वृद्धि के साथ 79.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत 1.82 डॉलर यानी 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 74.83 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।