• 04:20 PM- Apr 11, 2026

कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर


कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 20 अगस्त । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य घटकर 78 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। इसके बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन के शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.58 डॉलर यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 77.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.68 डॉलर यानी 0.91 फीसदी की कमी के साथ 73.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।