• 04:20 PM- Apr 11, 2026

कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर


कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 05 अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास मँडरा रहा है। इसके बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.39 डॉलर यानी 0.51 फीसदी घटकर 77.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसी तरह, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.30 डॉलर यानी 0.41 फीसदी की कमी के साथ 73.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर, तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।