नई दिल्ली, 22 अगस्त । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.26 डॉलर (0.08 फीसदी) की वृद्धि के साथ 76.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.33 डॉलर (0.44 फीसदी) की गिरावट के साथ 74.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

