कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन 5 अक्टूबर से होगा शुरू, कंटेस्टेंट्स तैयार
Aug 23, 2024 | by Janjeevan
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच, उनके रियलिटी शो 'लॉकअप-2' को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी अब सामने आ चुके हैं। कंगना का लोकप्रिय और विवादित शो 'लॉकअप-2' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा, और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो 5 अक्टूबर को टीवी पर भी देखा जा सकेगा।
'लॉकअप' के पहले सीज़न में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, मुनव्वर फारूकी, और अंजलि अरोड़ा जैसे सितारे शामिल हुए थे, जिसमें मुनव्वर ने विजेता की ट्रॉफी जीती थी। अब 'लॉकअप-2' के संभावित प्रतियोगियों में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, 'बिग बॉस ओटीटी-2' के पुनीत, दीपिका आर्य, डॉली चायवाला, 'बिग बॉस ओटीटी-3' की शिवानी कुमारी, मैक्सटर्न, एमीवे बंटे, 'बिग बॉस-16' की अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा, और उमर रियाज शामिल हैं। पुनीत, जो सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं, बिग बॉस से अपनी सनकी स्वभाव के कारण जल्दी बाहर हो गए थे।
'लॉकअप-2' के साथ ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस-18' की भी चर्चा हो रही है। इस शो से जुड़े नए अपडेट हर दिन आ रहे हैं और कई नाम भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लॉकअप-2' और 'बिग बॉस-18' दोनों ही 5 अक्टूबर को ओटीटी और टीवी पर प्रसारित होंगे, जिससे दोनों शो के बीच टकराव की संभावना है। फैंस दोनों शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' को एक बड़ा फैन बेस मिला हुआ है और अब तक इसके 17 सीज़न आ चुके हैं। वहीं, कंगना रनौत का शो 'लॉकअप' पहली बार 2022 में आया था और इसके दूसरे सीज़न को 2024 में लेकर चर्चा हो रही है। 'लॉकअप सीज़न-1' के विजेता मुनव्वर फारूकी रहे थे, जिन्होंने बाद में 'बिग बॉस सीज़न-17' की ट्रॉफी भी जीती और खूब चर्चा में रहे।

