• 04:10 PM- Apr 11, 2026

पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में


पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 8 मई । लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए कुल 1586 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई थी। सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद 749 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र में 13 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 512 नामांकन फॉर्म थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 14 संसदीय क्षेत्रों से 466 नामांकन फॉर्म थे। झारखंड में 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 35-लखनऊ में 67 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। 5वें चरण के लिए एक संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।

बिहार की 5 सीटों से 80, जम्मू एवं कश्मीर की 1 सीट से 22, झारखंड की 3 सीटों से 54, लद्दाख की एक सीट से 3, महाराष्ट्र की 13 सीटों से 264, ओडिशा की 5 सीटों से 40, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों से 144 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों से 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।