2 करोड़ से सीधे 131 करोड़ का मुनाफा, लेंसकार्ट ने कर दिया कमाल, शेयर खरीदने की मची होड़!
Feb 12, 2026 | by Janjeevan
लेंसकार्ट ने दिसंबर तिमाही में धमाकेदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले करीब 70 गुना बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया है. इस खबर से शेयर बाजार में उत्साह है और शेयर 13% तक उछल गए. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे खरीदने की सलाह दी है, क्योंकि कंपनी अब 'कंपाउंडिंग फेज' में प्रवेश कर चुकी है.

