• 04:10 PM- Apr 11, 2026

विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' अब 15 नवंबर को रिलीज होगी


विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' अब 15 नवंबर को रिलीज होगी
Image Source By : hindustan samachar

एक्टर विक्रांत मैसी की नई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' जल्द ही रिलीज होने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि फिल्म की नई रिलीज डेट 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विक्रांत ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "जलित वास्वत 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी।"

विक्रांत का अभिनय हमेशा यथार्थवादी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। फिल्म '12वीं फेल' में उन्होंने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। हाल ही में प्रदर्शित 'सेक्टर 36' में भी उन्होंने एक सच्ची घटना पर आधारित भूमिका निभाई। दर्शक उन्हें जल्द ही एक और वास्तविकता पर आधारित किरदार में देखेंगे। 'द साबरमती रिपोर्ट' 2002 में गोधरा में हुई साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर आधारित है। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले दो बार बदल चुकी है; पहले यह मई में आने वाली थी, फिर 2 अगस्त को, लेकिन यह अगस्त में भी नहीं आई। अब विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का निर्देशन धीरज सरना ने किया है, जिसमें 27 फरवरी, 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म में विक्रांत एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि राशि खन्ना एक रिपोर्टर का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा, रिद्धि डोगरा निवेदिके के रूप में दिखाई देंगी।