इतिहास के पन्नों में 15 अगस्तः भारत मां के क्रांतिवीरों के सपनों का सबसे 'बड़ा दिन'
Aug 14, 2024 | by Janjeevan
15 अगस्त का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है और यह भारत के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में दर्ज है, क्योंकि इसी तारीख को अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्रता देने की घोषणा की थी।
दरअसल, 15 अगस्त, 1945 को जापान की सेना ने आत्मसमर्पण किया था। उस समय भारत के वायसराय और गवर्नर जनरल माउंटबेटन अलाइड फोर्सेज के कमांडर थे और उन्हें इस विजय का नायक माना जाता है। माउंटबेटन ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता की तारीख के रूप में चुना, जिसे आधी रात को लागू किया गया। हर साल इस दिन नई दिल्ली के लाल किले में राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है, जहाँ प्रधानमंत्री इस किला की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 1772: ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के सभी जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
- 1854: ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी, हालांकि इसका आधिकारिक उद्घाटन 1885 में हुआ।
- 1950: भारत में 8.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 20,000 से 30,000 लोग मारे गए।
- 1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्र हुआ।
- 1972: भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर (पिन कोड) लागू किया गया।
- 1982: दिल्ली में राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
- 1990: भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 1994: सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
- 1998: उत्तरी आयरलैंड में ओमाग बमबारी हुई, जिसमें 29 लोग मारे गए।
- 2000: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
- 2002: संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केंद्र को बंद किया।
- 2004: लारा ने सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।
- 2007: पेरू के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
- 2008: भारत के संसद भवन परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
जन्म
- 1769: नेपोलियन बोनापार्ट, फ्रांस का सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता।
- 1922: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे।
- 1938: प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा, जिनके बनाए 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र को बहुत पसंद किया गया।
- 1947: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलजार।
- 1975: भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट केएम बीनामोल।
निधन
- 1942: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई।
- 2018: भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अजित वाडेकर।
- 2023: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक।
महत्वपूर्ण दिवस
- भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह।
- कोरिया का राष्ट्रीय मुक्ति दिवस।

