• 04:27 PM- Apr 11, 2026

सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, चांदी में मामूली कमजोरी


सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, चांदी में मामूली कमजोरी
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 09 अगस्त घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम स्थिर बने हुए हैं। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोना गुरुवार के समान भाव पर कारोबार कर रहा है। आज 24 कैरेट सोना 69,410 रुपये से लेकर 69,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 63,640 रुपये से 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। इसके विपरीत, चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 81,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 69,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 69,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 69,280 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 63,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 69,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 69,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 69,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 69,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 69,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद, और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 69,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।