• 04:25 PM- Apr 11, 2026

सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, सोने-चांदी की कीमत में बदलाव नहीं


सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, सोने-चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 20 अगस्त । रक्षाबंधन के त्योहार के बाद, घरेलू सर्राफा बाजार आज स्थिर दिख रहा है। अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये से 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये से 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर है। जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतें स्थिर रही हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।