नई दिल्ली, 19 अगस्त । रक्षाबंधन के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के चलते देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये से लेकर 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये से 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी थोड़ी कमजोरी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 65,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। पटना में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। बेंगलुरु, हैदराबाद, और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

