• 04:17 PM- Apr 11, 2026

समांथा से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य


समांथा से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य
Image Source By : Janjeevan

साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नागा चैतन्य अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद, नागा चैतन्य अब एक नई शादी की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा चैतन्य जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला से विवाह करने वाले हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई जगहों पर एक साथ देखे गए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब खबरें आ रही हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता 8 अगस्त, गुरुवार को सगाई करने वाले हैं। शादी का समारोह नागा चैतन्य के घर पर होगा। इस बारे में न तो नागा चैतन्य और न ही शोभिता ने कोई आधिकारिक जानकारी दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि सगाई के बाद वे सोशल मीडिया पर इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा करेंगे।

वहीं, नागा चैतन्य और सामंथा ने 2017 में भव्य तरीके से शादी की थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने 2021 में अपने तलाक की घोषणा की। सामंथा और नागा चैतन्य को साउथ सिनेमा में एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता था, और उनके तलाक की खबर ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया।