• 04:17 PM- Apr 11, 2026

विनेश फोगाट मामले में खेल मंत्री संसद में देंगे बयान


विनेश फोगाट मामले में खेल मंत्री संसद में देंगे बयान
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 07 अगस्त विपक्षी सांसदों ने बुधवार को लोकसभा में पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अयोग्य घोषित किए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे। महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिससे वह कुश्ती का अपना फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी।

विनेश फोगाट को बुधवार को 50 किलोग्राम वर्ग में फाइनल मुकाबला खेलना था। उन्हें निर्धारित वजन से 100 ग्राम अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है, जिससे 50 किलोग्राम वर्ग का फाइनल मुकाबला नहीं होगा। इस मुद्दे को आज संसद में भी उठाया गया, और विपक्ष ने खेल मंत्री से इस पर जवाब मांगा।

संसद की कार्यवाही के दौरान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने के मुद्दे पर हंगामा हुआ, और विपक्ष ने 'खेल मंत्री जवाब दो' के नारे भी लगाए। इस मामले में संसद में हुए हंगामे के बाद खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे पूरे मामले पर अपना बयान देंगे।