रूस नहीं अब वेनेजुएला का तेल बनेगा भारत का हथियार! मुकेश अंबानी ने किया इतना बड़ा सौदा
Feb 07, 2026 | by Janjeevan
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने करीब डेढ़ साल बाद वेनेजुएला से फिर दोस्ती कर ली है. रिलायंस ने वहां से 20 लाख बैरल तेल का एक बड़ा जहाज खरीदा है. दरअसल, रूस से तेल की सप्लाई घटने के बाद भारत अब नए रास्ते तलाश रहा है. अमेरिकी पाबंदियों में ढील मिलने के बाद वेनेजुएला का तेल अब फिर से बाजार में आ गया है.

