राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में तिमोर-लेस्ते पहुंचीं
Aug 10, 2024 | by Janjeevan
डिली (तिमोर-लेस्ते), 10 अगस्त भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में आज तिमोर-लेस्ते पहुंच गईं। उनकी तिमोर-लेस्ते की यह पहली यात्रा है और डिली में उनका भव्य स्वागत किया गया। डिली पहुंचने की तस्वीरें राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की हैं।
तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता और स्थानीय बच्चों ने हवाई अड्डे पर भारतीय तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू इस यात्रा पर डिली राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के निमंत्रण पर आई हैं। डिली में वे अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री के राला जानाना गुस्मो से भी मुलाकात करेंगी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगी।

