राष्ट्रपति ने आइजोल के पास पत्थर की खदान ढहने से लोगों की मौत पर दुख जताया
May 28, 2024 | by Janjeevan
नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को मिजोरम में आइजोल के पास पत्थर की खदान ढहने से लोगों की मौत पर दुख जताया है।
राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा कि मिजोरम में आइजोल के पास पत्थर की खदान ढहने से लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं बचाव और राहत कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
उल्लेखनीय है कि मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की खदान खिसकने की वजह से मलबे में दबकर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

