• 04:17 PM- Apr 11, 2026

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने गोवा के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं


राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने गोवा के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित तमाम लोगों ने गुरुवार को गोवा के 37वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवा प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति की भूमि है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “गोवा के राज्य दिवस पर मैं गोवा के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। गोवा प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति की भूमि है। गोवा के लोग अपने प्रगतिशील मूल्यों और आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं। गोवा ने कई मानव विकास सूचकांकों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। यह खूबसूरत राज्य और इसके लोग समृद्ध होते रहें और विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें।”

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस पर बधाई! लुभावने तटीय परिदृश्य, समृद्ध परंपराओं और मेहमाननवाज़ लोगों से संपन्न गोवा भारत की सांस्कृतिक विविधता में एक अद्वितीय स्थान रखता है। मैं कामना करता हूं कि राज्य निरंतर समृद्ध होता रहे और प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा में रहने वाले हमारे भाइयों और बहनों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। अपने सुंदर समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति के साथ, गोवा ने पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई है और देश की अर्थव्यवस्था में भरपूर योगदान दिया है। मैं गोवा के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि 1987 में आज के ही दिन गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना था।