• 04:17 PM- Apr 11, 2026

राजस्थान के राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आडवाणी से मुलाकात की


राजस्थान के राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आडवाणी से मुलाकात की
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 08 मई । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार मुलाकात के दौरान कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। राज्यपाल मिश्र की राष्ट्रपति मुर्मू से यह शिष्टाचार भेंट थी।

दिल्ली प्रवास पर आये राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति के अलावा पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मिश्र ने शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन भी किया।

राज्यपाल ने आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की। मिश्र की पूर्व उप प्रधानमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।