• 04:16 PM- Apr 11, 2026

मोहम्मद मैनुल इस्लाम को बांग्लादेश पुलिस की कमान


मोहम्मद मैनुल इस्लाम को बांग्लादेश पुलिस की कमान
Image Source By : Janjeevan

ढाका, 07 अगस्त बांग्लादेश पुलिस की कमान अब वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद मैनुल इस्लाम को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की।

गृह मंत्रालय के उप सचिव मोहम्मद महबुबुर रहमान शेख ने बताया कि यातायात और ड्राइविंग स्कूल के कमांडेंट मोहम्मद मैनुल इस्लाम को नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल मामुन का स्थान लेंगे, जिनकी संविदा नियुक्ति पहले ही रद्द की जा चुकी है।