भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक ठोके।
ईशान किशन को 2023 में भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। करीब दो साल तक बाहर रहने के बाद पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से उनकी वापसी हुई।
कमबैक के बाद से ईशान किशन का बल्ला बोल रहा है। इसके साथ ही वह अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।
अदिति हुंडिया ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं। हाल में ही ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने दोनों के रिश्ते की पुष्टि की।
अदिति हुंडिया जयपुर के बिजनेस परिवार से हैं। 2018 में वह मिस डिवा सुपरनेशनल बनी थी। 2017 मिस इंडिया में अदिति फाइनलिस्ट रहीं।
वह लेबल आदिति हुंडिया नामक ब्रांड की फाउंडर हैं। अदिति इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 289k फॉलोअर्स हैं।
अदिति हुंडिया को पहली बार आईपीएल 2019 के दौरान स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखा गया था। उस समय ईशान मुंबई की टीम का हिस्सा थे।

