मुंबई के प्राइवेट कॉलेज में हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टॉल, कैप पहनने पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कल सुनवाई
Aug 08, 2024 | by Janjeevan
नई दिल्ली, 08 अगस्त सुप्रीम कोर्ट 9 अगस्त को मुंबई के प्राइवेट कॉलेज में हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टॉल, और कैप पहनने पर लगी रोक के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करेगा। आज याचिकाकर्ता के वकील ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष सुनवाई की तत्कालता की मांग की।
मुंबई के एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज ने हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टॉल, और टोपी पहनने पर रोक लगाई है। इस रोक के खिलाफ नौ लड़कियों ने पहले बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया है।

