• 04:25 PM- Apr 11, 2026

महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक


महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 14 अगस्त । घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना आज 900 से 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस वृद्धि के चलते देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 71,780 रुपये से लेकर 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 65,810 रुपये से लेकर 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी आज तेजी आई है, जिसके चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 71,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोना 65,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर मिल रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 71,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 71,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना की कीमत 71,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना की कीमत 65,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 71,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना, और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 71,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 65,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है।