• 04:25 PM- Apr 11, 2026

महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट


महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 13 अगस्त घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट आई है। सोना आज 250 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसके कारण, देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये से लेकर 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 64,860 रुपये से लेकर 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी में गिरावट के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज 82,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोना की रिटेल कीमत 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना की कीमत 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।