• 04:16 PM- Apr 11, 2026

मध्य प्रदेश आज अंगदान के लिए दिल्ली में होगा पुरस्कृत


मध्य प्रदेश आज अंगदान के लिए दिल्ली में होगा पुरस्कृत
Image Source By : Janjeevan

भोपाल, 03 अगस्त मध्य प्रदेश को 14वें भारतीय अंगदान दिवस (आईओडीडी) के मौके पर अंगदान/प्रत्यारोपण में उभरते राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज नई दिल्ली में इस उत्कृष्टता के लिए मध्य प्रदेश को सम्मानित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राज्य में अंगदान की प्रक्रिया को आसान और जन-सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अंगदान जीवनदान है और यह एक महान सेवा है। दान किया गया अंग किसी के जीवन में नई उम्मीद और खुशियों का संचार कर सकता है। अंगदान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जीवन का एक नया अवसर प्रदान कर सकता है। यह एक सामूहिक प्रयास है जिसके माध्यम से हम एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। शुक्ल ने अंगदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की भी बात की।