भारत ने रूस से तेल खरीदना क्यों किया बंद? ट्रंप की प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं ये हैं पांच बड़ी वजहें
Feb 08, 2026 | by Janjeevan
अमेरिकी डील के बाद से भले ही इस बात की चर्चा जोरों पर हो कि भारत अब रूस से तेल नहीं लेगा लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है. अमेरिका के साथ नई डील या औपचारिक समझौते से पहले ही भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में कटौती करना शुरू कर दिया था.

