• 04:17 PM- Apr 11, 2026

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'बदलापुर' पर स्वतः संज्ञान लिया, आज सुनवाई


बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'बदलापुर' पर स्वतः संज्ञान लिया, आज सुनवाई
Image Source By : Janjeevan

मुंबई, 22 अगस्त । महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। आज इस मामले की सुनवाई जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ द्वारा की जाएगी। बदलापुर में एक स्कूल के सफाईकर्मी पर बच्चियों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।

इस घटना का खुलासा लगभग दस दिन पहले हुआ था। इसके बाद, ठाणे जिले के बदलापुर शहर में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों का आवागमन भी अवरुद्ध कर दिया। इस मामले से आहत और गुस्साए लोग आरोपित के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं।