• 04:36 PM- Apr 11, 2026

बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन: पहले दौर में हारकर बाहर हुईं अश्मिता चालिहा, मालविका बंसोड़


बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन: पहले दौर में हारकर बाहर हुईं अश्मिता चालिहा, मालविका बंसोड़
Image Source By : Janjeevan

योकोहामा, 20 अगस्त । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ मंगलवार को जापान ओपन में महिला एकल स्पर्धा के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गईं।

अश्मिता चालिहा को चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई त्ज़ु यिंग के खिलाफ 16-21, 12-21 से हार मिली, जबकि मालविका बंसोड़ को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा के खिलाफ 21-23, 19-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बाद में, आकर्षि कश्यप बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट के अपने शुरुआती दौर के मैच में कोरिया की किम गा यून के खिलाफ मुकाबला करेंगी।

मिश्रित युगल में, भारतीय जोड़ी सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की शुरुआत इंडोनेशिया के रेहान नौफल कुशारजंतो और लिसा आयु कुसुमावती की जोड़ी के खिलाफ होगी।

हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले कोई भी भारतीय शटलर इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।