• 04:18 PM- Apr 11, 2026

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के खिलाफ आईसीटी में तीन और शिकायत दर्ज


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के खिलाफ आईसीटी में तीन और शिकायत दर्ज
Image Source By : Janjeevan

ढाका, 22 अगस्त । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोपों पर तीन नई शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही, हसीना के खिलाफ हत्या के नौ और अन्य मामलों के साथ कुल 44 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें हत्या के 35 मामले, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात मामले, एक अपहरण मामला और बीएनपी के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। 

जांच एजेंसी के उप निदेशक (प्रशासन) अताउर रहमान ने कहा कि इन तीन शिकायतों के आधार पर सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।