• 04:16 PM- Apr 11, 2026

फैन की हरकत पर हेमा मालिनी को आया गुस्सा


फैन की हरकत पर हेमा मालिनी को आया गुस्सा
Image Source By : Janjeevan

बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस इवेंट में उनके साथ प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा भी थे। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इनमें से एक वीडियो में हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया ने यूज़र्स का ध्यान आकर्षित किया है। वीडियो में हेमा एक महिला प्रशंसक के उनके कंधे पर हाथ रखने से असहज नजर आ रही हैं।

यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में हेमा और अनूप जलोटा फोटो के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, और एक महिला प्रशंसक हेमा के कंधे पर हाथ रखती है। हाथ रखे जाने पर हेमा थोड़ा परेशान दिखती हैं और महिला से अपने कंधे से हाथ हटाने के लिए कहती हैं। वीडियो में यह भी दिखता है कि एक अन्य व्यक्ति बीच में आकर महिला को दूर से फोटो खींचने के लिए कहता है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर हेमा के व्यवहार को लेकर कई टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "चुनाव के दौरान जब ये लोग उनके घर भीख मांगने जाते हैं, तब क्या हाथ नहीं लगाते?" जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "ऐसे घमंडी सेलेब्स के साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करना फैंस की गलती है।" एक और यूजर ने सुझाव दिया, "चुनाव के समय लोगों को इस बात को याद रखना चाहिए।"

हाल ही में हेमा मालिनी को एक बयान के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर टिप्पणी की थी। अब इस वीडियो के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।