• 04:19 PM- Apr 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे


प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे
Image Source By : Janjeevan

वारसॉ, 22 अगस्त । भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय पोलैंड यात्रा के अंतिम दिन पोलैंड की राजधानी वॉरसा स्थित मोंटे कैसिनो युद्ध स्मारक पर गए। उन्होंने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत हमेशा विश्व युद्ध के सैनिकों की वीरता को याद रखेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और बच्चों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के अनुभव को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और कहा कि यह यात्रा भारत-पोलैंड मित्रता को मजबूती प्रदान करेगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भी संबोधित किया, जहां भारतीय प्रवासी आकाशदीप ने उनके भाषण की तारीफ की और कहा कि उनका भाषण ऊर्जा से भरपूर था।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री तीन महत्वपूर्ण स्मारकों पर जाएंगे, जिनका पोलैंड और भारत के बीच विशेष ऐतिहासिक संबंध है। इसके बाद प्रधानमंत्री पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान व्यापारिक नेताओं से मुलाकात और भारतविदों के साथ बातचीत भी शामिल है।