• 04:17 PM- Apr 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी


प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 20 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। जब भारत स्वतंत्र हुआ, तब वे मात्र तीन वर्ष के थे और उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री बने।