नई दिल्ली, 09 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में इस आंदोलन के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक पल बताया।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की यादों को ताजा किया और इसके प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने लिखा, "बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। वास्तव में यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक पल था।"

