• 04:18 PM- Apr 11, 2026

पाकिस्तान ने भारत के 'दोस्त' रूस पर डाले डोरे, पुतिन को दिया अरब सागर के ट्रेड रूट का लालच, मानेंगे?


पाकिस्तान ने भारत के 'दोस्त' रूस पर डाले डोरे, पुतिन को दिया अरब सागर के ट्रेड रूट का लालच, मानेंगे?
Image Source By : Janjeevan

Pakistan Russia Arabian Sea Trade Route India,पाकिस्तान ने भारत के 'दोस्त' रूस पर डाले डोरे, पुतिन को दिया अरब सागर के ट्रेड रूट का लालच, मानेंगे? - pakistan shahbaz sharif govt offers arabian sea trade routes to russia central asia - Pakistan News - Navbharat Times


Pakistan Shahbaz Sharif Govt Offers Arabian Sea Trade Routes To Russia Central Asia

पाकिस्तान ने भारत के 'दोस्त' रूस पर डाले डोरे, पुतिन को दिया अरब सागर के ट्रेड रूट का लालच, मानेंगे?


मुख्य बिंदु

  • पाकिस्तान ने भारत के...
  • ...

बीते साल रूस की पाकिस्तान से कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें हुईं हैं। इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात शामिल है। रूस और पाकिस्तान आर्थिक सहयोग के विकास पर काम कर रहे हैं।

रूस और पाकिस्तान में व्यापारिक रिश्ते सुधर रहे हैं।

: पाकिस्तान ने रूस को अरेबियन सी में ट्रेड रूट मुहैया कराने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में कम्युनिकेशन मिनिस्टर अब्दुल अलीम खान ने इसकी जानकारी दी है। खान ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अपने अरब सागर के पोर्ट के जरिए रूस और बिना समुद्री सीमाओं वाले सेंट्रल एशियाई देशों को ट्रेड रूट की पेशकश कर रहा है। यह पाकिस्तान और रूस के बीच व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने की ओर नया कदम है। बीते कुछ महीनों में दोनों देशों के नेताओं के बीच लगातार बैठकें हुई हैं।

अब्दुल अलीम खान का कहना है कि इस समुद्री रूट से पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक ट्रांजिट हब बन जाएगा क्योंकि रीजनल सप्लाई चेन दूसरे कॉरिडोर की ओर बढ़ रही हैं। पाकिस्तान अपनी भौगोलिक स्थिति का फायदा लेते हुए जमीन से घिरी सेंट्रल एशियाई इकॉनमी को गर्म पानी वाले पोर्ट से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

सेंट्रल एशिया के देशों और रूस ने हाल के सालों में ऐसे रूट की तलाश की है, जो ट्रेडिशनल समुद्री चोकपॉइंट और लंबी शिपिंग लेन को बायपास करते हैं। पाकिस्तान की सरकार कराची और

के अपने पोर्ट को साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरेशिया को जोड़ने वाले गेटवे के तौर पर पेश कर रहा है। पाकिस्तान चाहता है कि इन देशों की निर्भरता उस पर हो जाए।

अब्दुल अलीम ने बताया कि बेलारूस, रूस और सेंट्रल एशिया कॉरिडोर में पाकिस्तान का स्ट्रेटेजिक इंटीग्रेशन रीजनल कनेक्टिविटी की नई शुरुआत है। इन कोशिशों के तहत छह लैंड कॉरिडोर ट्रांजिट ट्रेड को आसान बना रहे हैं। इसमें तुर्की, अजरबैजान और ईरान के अलावा चीन-कजाकिस्तान कनेक्टिविटी और सेंट्रल एशियाई देशों को अरब सागर से जोड़ने वाले ट्रांस-अफगान लिंक शामिल हैं।

पारंपरिक सहयोगी नहीं रहे हैं। इसकी अहम वजह रूस के भारत से करीबी रिश्ते और पाकिस्तान का अमेरिकी कैंप का देश होना रहा है। हालांकि हालिया महीनों में यह स्थिति बदलती दिखी है। दोनों देश अपने रिश्ते को सुधार रहे हैं। खासतौर से व्यापार के क्षेत्र में पाकिस्तान ने रूस से संबंध सुधारने पर जोर दिया है।

पाकिस्तान के मिनिस्टर अब्दुल अलीम खान ने हाल ही में रूसी मंत्री दिमित्री स्टानिस्लावोविच जेवरेव से मुलाकात की थी। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि

के लिए सीधी फ्लाइट बिना देर किए शुरू की जानी चाहिए। दोनों पक्षों में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सहयोग के लिए सड़क नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के विकास पर जोर दिया गया।

रिजवान, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।

की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

पाकिस्तानी सैनिकों की जिंदगी बचाने के लिए बस 3 दिन, BLA ने जारी किया नया वीडियो, मुनीर आर्मी का झूठ बेनकाब

Board Of Peace: पाकिस्तान की चालबाजी पर अमेरिका अलर्ट, टेंशन में मुनीर-शहबाज, ट्रंप की खुशामद नहीं आई काम

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आस‍िफ का बड़ा कबूलनामा, जनरल असीम मुनीर हैं देश के 'असली' शासक!

ट्रंप की चापलूसी में गिर गए शहबाज शरीफ, बता दिया दक्षिण एशिया का रक्षक, भाषण का उड़ रहा मजाक

भारत के लिए पाकिस्तान ने फिर बंद किया अपना आसमान, एयरस्पेस पर पाबंदी 1 महीने और बढ़ाई, हो रहा बड़ा घाटा

पाकिस्‍तान के कराची शहर में गैस सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, 14 घायल

Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :