तिरुपति प्रसादम मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार ने मांगी रिपोर्ट
Sep 20, 2024 | by Janjeevan
नई दिल्ली, 20 सितंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में पशु चर्बी की मिलावट के मामले में आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें डिजिटल मीडिया से जानकारी मिली है कि प्रसादम में पशु चर्बी और अन्य तामसिक पदार्थ मिले हैं। इस संबंध में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से जानकारी मांगी है। इसके साथ ही, प्रसादम में मिलावट की पुष्टि करने वाली लैब जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है। स्थानीय खाद्य नियामक से भी इस मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है।
नड्डा ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

