• 04:16 PM- Apr 11, 2026

तलाक के बाद जैस्मीन को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, तस्वीरें वायरल


तलाक के बाद जैस्मीन को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, तस्वीरें वायरल
Image Source By : Janjeevan

स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या हाल ही में अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में रहे हैं। पहले नताशा स्टेनकोविक से तलाक की बातें उठीं और फिर अनन्या पांडे को डेट करने की खबरें आईं। अब ताजे अपडेट के अनुसार, हार्दिक इन दिनों जैस्मीन वालिया के साथ देखे जा रहे हैं। खबरें हैं कि हार्दिक और जैस्मीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने ग्रीस में छुट्टियां भी बिताईं।

जैस्मीन वालिया कौन हैं?

जैस्मीन वालिया एक ब्रिटिश गायिका और टीवी स्टार हैं, जो संगीत उद्योग और सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। लंदन के एसेक्स में जन्मीं जैस्मीन के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज 'द ओनली वे इज एसेक्स' में भाग लेकर पहली बार दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने 2010 में शो में एक 'एक्स्ट्रा' के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन 2012 तक शो की लीड एक्ट्रेस बन गईं। इस शो के जरिए जैस्मीन को मनोरंजन इंडस्ट्री में प्रमुख पहचान मिली।

शो के बाद जैस्मीन ने संगीत उद्योग में कदम रखा और 2014 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। चैनल पर वह अन्य कलाकारों के गाने गाकर अपना टैलेंट दिखा रही थीं। उन्होंने जैक नाइट, इंटेंस-टी और ग्रीन म्यूजिक के साथ काम किया और 2017 में 'बॉड डिजी' के साथ अपना सबसे बड़ा ब्रेक पाया। जैस्मीन की लोकप्रियता तब बढ़ी जब उन्होंने 2018 में बॉलीवुड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए 'बम डिगी डिगी बम' गाने का रीमेक किया।

2022 में जैस्मीन ने 'बिग बॉस-13' के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के साथ 'नाइट्स एन फाइट्स' नामक एक म्यूजिक वीडियो किया, जिसकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वीडियो को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी और इसे 'टाइम्स स्क्वायर' के होर्डिंग पर भी प्रदर्शित किया गया। जैस्मीन सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 6.4 लाख फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर उनके 5.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपनी बोल्ड और सेंसेशनल तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं, जो अक्सर वायरल होती हैं।