जयशंकर ने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री को दी बधाई तो ढाका से आया जवाब, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
Feb 16, 2026 | by Janjeevan
Khalilur Rahman News,जयशंकर ने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री को दी बधाई तो ढाका से आया जवाब, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? - bangladesh reacts to s jaishankar congratulatory message on khalilur rahman appointment as foreign minister - Asian countries News - Navbharat Times
Bangladesh Reacts To S Jaishankar Congratulatory Message On Khalilur Rahman Appointment As Foreign Minister
जयशंकर ने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री को दी बधाई तो ढाका से आया जवाब, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
बांग्लादेश ने खलीलुर रहमान के विदेश मंत्री नियुक्त होने पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया दी है। एस जयशकंर ने अपने बधाई संदेश में खलीलुर रहमान के साथ आपसी तरक्की और खुशहाली के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई है।
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभाग का बंटवारा किया है। उन्होंने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे खलीलुर रहमान को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बधाई दी है, जिस पर अब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने जवाब आया है।
बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जयशंकर के पोस्ट को शेयर कर लिखा, "बांग्लादेश, नए बने विदेश मंत्री को माननीय भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की बधाई और प्यार भरी भावनाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता है। लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और दो लोगों के बीच कई तरह के रिश्तों को देखते हुए, ढाका, बांग्लादेश और भारत के बीच इज्जत, बराबरी, आपसी भरोसे और सम्मान के आधार पर अच्छे, शांतिपूर्ण, खुशहाल रिश्तों और असरदार रिश्तों पर मिलकर काम करने की उम्मीद करता है।
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बांग्लादेश का विदेश मंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बांग्लादेश के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर डॉ. खलीलुर रहमान को बधाई। आपसी तरक्की और खुशहाली के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।"
खलीलुर रहमान बांग्लादेश के रिटायर्ड डिप्लोमेट हैं। वह कनाडा में बांग्लादेश के हाई कमिश्ननर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय में कोरोनाकाल के समय चीफ कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई भी की है। इसके अलावा उन्होंने जेएनयू से पब्लिक हेल्थ में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन में भी काम कर चुके हैं।
नवभारत टाइम्स डिजिटल में डिजिटल कंटेंट राइटर। पत्रकारिता में दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसी संस्थाओं के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 5 साल का सफर जो इंदौर से शुरू होकर एनसीआर तक पहुंचा है पर दिल गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और गोरक्षनाथ की धरती गोरखपुर में बसता है। देश-विदेश, अंतरराष्ट्रीय राजनीति/कूटनीति और रक्षा क्षेत्र में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों में दिलचस्पी के साथ सीखने की सतत इच्छा।
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
तारिक रहमान ने एक हिंदू और एक बौद्ध को बनाया मिनिस्टर, जानें कौन हैं निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान
बांग्लादेश में नई लड़ाई का मैदान तैयार, तारिक रहमान ने आर्मी चीफ के 'दुश्मन' को बनाया विदेश मंत्री, बढ़ेगी रार!
बांग्लादेश में विदेशी शक्तियों का ग्रेट गेम पूरा, तारिक रहमान बने PM, मोहम्मद यूनुस हैं असली विजेता?
बांग्लादेशी सेना को मिला चीनी VT-5 लाइट टैंकों का नया बैच, ढाका में कस रहा ड्रैगन का शिकंजा
सऊदी अरब की मध्यस्थता आई काम, तालिबान ने रमजान से पहले 3 पाकिस्तानी सैनिकों को रिहा किया
बांग्लादेश के लिए भारी पड़ेगा अमेरिका से ट्रेड डील! मोहम्मद यूनुस ने जाते-जाते तारिक रहमान को कैसे फंसाया?
Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

